Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रिलायंस मॉल में इस्तेमाल हो रही थी प्रतिबंधित पॉलिथीन, नगर निगम और प्रशासन के छापेमारी से मचा हड़कंप

Haldwani news सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं प्रशासन की टीम ने कालाढूंगी रोड कमालुआगंजा स्थित रिलायंस मार्ट में छापेमारी की। तथा भारी मात्रा में प्रतिबंध सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद कर जप्त किया। कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन व निगम कर्मचारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस मार्ट के कर्मचारियों के द्वारा दावा किया गया है, कि पैकिंग के पॉलीबैग प्रतिबंध प्लास्टिक की श्रेणी में नहीं आते हैं।

लेकिन उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार पैकिंग पॉलीबैग प्रथम दृष्टि से प्रतिबंध प्लास्टिक की श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही इनके जो ओपन में प्रतिबंधित सामान थे, उन्हें जप्त कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]