Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी पहुंची भगवान विश्वनाथ जगदीश शिला डोली…

भगवान विश्वनाथ जगदीश शिला डोली आज हल्द्वानी पहुंची, डोली रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर पहुंची, जहां पर क्षेत्र के लोगों ने डोली का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया, डोली लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा भगवान विश्वनाथ जगदीश शिला की डोली पिछले 23 सालों से निकाली जा रही है।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड समेत पूरे विश्व की शांति के लिए कामना करना है, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, और यहां पर हर कण-कण में देवी देवताओं का वास है। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दिन भगवान विश्वनाथ जगदीश शिला डोली का समापन किया जाएगा। डोली के स्वागत के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी समेत तमाम क्षेत्रवासी कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]