Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – यहां अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया प्रॉपर्टी डीलर…

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अराजक तत्वों पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहे पर एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है,

पुलिस के अनुसार घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी उम्र 41 वर्ष को वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेज कार को तेज स्पीड में लाते हुये देखकर रोका गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे में था। जिसको संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया व वाहन संख्या-यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया। पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]