Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पुलिस और SST की टीम ने पकड़ी एक लाख 22 हज़ार की नगदी

हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम बैरियर पर वाहन संख्या DL 7CL7224 (car) को रोक कर चेक किया गया तो वाहन चालक पवन कुमार सोलंकी पुत्र रामवीर सिंह सोलंकी निवासी गली नंबर 8 मंडावली फासलपुर पूर्वी दिल्ली से कुल 1,22,000 रुपये बरामद किये गए। वाहन स्वामी पवन कुमार सोलंकी से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस/SST टीम-
1- खीम सिंह अधिकारी प्रभारी SST
2- उप निरीक्षक फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
3-हेड कांस्टेबल मनोज सिंह राणा
4-कानि0 टीका राम

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]