Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं देश की मन की बात : हेमंत द्विवेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड का प्रसारण पूरे देश भर में किया गया, उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड का प्रसारण सभी जगहों पर आयोजित किया गया, जिसको लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने पूरी तैयारियां की थी, आज रामपुर रोड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने क्षेत्र की जनता के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वा एपिसोड को सुना,

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है, जिससे लोग बड़ी ही उत्सुकता के साथ सुनते हैं। हेमंत द्विवेदी ने कहा मन की बात कार्यक्रम एक नई सकारात्मक ऊर्जा देने का कार्यक्रम है, हेमंत द्विवेदी ने कहा पीएम मोदी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान जैसे तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति यह समाज के लिए अधिक प्रयासों का जिक्र ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री हमेशा करते हैं, जो कि पूरे देश के लिए प्रेरणादाई है।

उन्होंने तमाम ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो कि समाज सेवा में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया है, पिथौरागढ़ से लेकर दक्षिण भारत के केरला तक बैठे व्यक्ति को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम अच्छा लगता है, क्योंकि वह उनकी मन की बातों को समझते हैं, आज 100 वे एपिसोड को लेकर पूरे देश भर में लोगों के अंदर एक अलग प्रकार की उत्साह देखने को मिला है, जो कि आने वाले समय में भारत को एक विकसित राष्ट्र की ओर लेकर जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]