Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा व विधायक उमेश शर्मा पर FIR करने की पहाड़ी आर्मी ने उठाई मांग, देहरादून के DAV कॉलेज कार्यक्रम के दौरान हुआ था बवाल

हल्द्वानी: डीएवी कॉलेज, देहरादून में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में गायक मासूम शर्मा, कार्यक्रम आयोजकों और खानपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में मंच से गायक मासूम शर्मा द्वारा कथित रूप से अश्लील और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में सीएम धामी भी मंच पर मौजूद थे। शिकायतकर्ता राजेंद्र कांडपाल, जो पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा भय और तनाव का माहौल पैदा करने वाले बयान भी दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों और विधायक उमेश कुमार ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि कथित रूप से भड़काऊ भाषण देकर स्थिति को और गंभीर बना दिया। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296, 352, 353 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]