Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- हाईकोर्ट के निर्देश पर आज जनपदभर में चलाया गया सफाई अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट ने यहां किया प्रतिभाग…

जनपद भर में आज नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। हाईकोर्ट परिसर से लेकर हल्द्वानी के तमाम सरकारी कार्यालयों और परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। हल्द्वानी मंडी परिसर और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से सफाई अभियान चलाया गया।

मंडी परिसर के अंदर पूरे स्टाफ के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने सफाई अभियान में भाग लिया, तो ही ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में व्यापारियों ने भी इस सफाई अभियान ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि डीएम नैनीताल ने सफाई अभियान के लिये उनको मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नामित किया था, उसके बाद सुबह से ही वह पूरी टीम के साथ सफाई अभियान में जुट गयी थी।

ऋचा सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट नैनीताल के निर्देश पर पूरे राज्य भर में वृहद पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है, वही हल्द्वानी में भी प्रशासन के सभी अधिकारी बढ़-चढ़कर अपने अपने क्षेत्र में सफाई अभियान में प्रतिभाग कर रहें हैं, स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने में जुटे हुए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]