Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेस वार्ता,आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का से भरा है वर्ष 2026–27 का बजट…

हल्द्वानी: नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्रेस के माध्यम से अपना वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का बजट है, जो विकसित भारत के साथ-साथ सशक्त उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त करता है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, युवाशक्ति, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग और ग्रामीण भारत को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह बजट पर्वतीय राज्यों के समग्र विकास को नई मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि यह बजट केवल वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत–2047 की मजबूत और टिकाऊ आधारशिला रखता है। सरकार के लिए विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।
सांसद ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, करदाताओं और श्रमिकों के लिए राहत और सम्मान का बजट है। नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट देश की उत्पादकता क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
उन्होंने बताया कि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय से यह स्पष्ट है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की पीढ़ियों की शक्ति मानती है। सात नए कॉरिडोर, आधुनिक परिवहन नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स ढांचे के विस्तार से निवेश, उद्योग और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिलेगी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वाराणसी–हल्दिया जलमार्ग, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलिगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर केवल कनेक्टिविटी परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि व्यापार, पर्यटन, रोजगार और राष्ट्रीय एकता के नए द्वार खोलने वाले कदम हैं।
ग्रामीण भारत को लेकर उन्होंने कहा कि ₹2,73,108 करोड़ रुपये के प्रावधान से यह स्पष्ट है कि गांव, गरीब, किसान और कृषि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, कृषि अवसंरचना सशक्त होगी और ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।
नारी सशक्तिकरण को बजट की आत्मा बताते हुए उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार और SHE मार्केट की स्थापना से महिलाओं को उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास की घोषणा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती देगी।
युवाओं के लिए बजट को अवसरों का विस्तार बताते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और आयुष में निवेश युवाओं को राष्ट्र निर्माण का नेतृत्वकर्ता बनाएगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में सारनाथ और हरितनापुर जैसे स्थलों का विकास भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स की घोषणा विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का उदाहरण है। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत ₹67,670 करोड़ के प्रावधान के साथ अवशेष कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा बढ़ाई गई है।
सांसद ने कहा कि इको-टूरिज्म, संशोधित UDAN योजना, India Semiconductor Mission 2.0 और टियर-2 व टियर-3 शहरों पर विशेष फोकस से उत्तराखंड के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।
अंत में सांसद अजय भट्ट ने इस दूरदर्शी, जनकल्याणकारी और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदयतल से आभार एवं अभिनंदन किया। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट प्रदेश सह मीडिया संयोजक प्रदीप जनौटी जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]