Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विधायक सुमित ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से की मुलाकात,समस्याओं को हल करने का दिया भरोसा…

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आज ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी पहुँचे, जहाँ उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल के कार्यालय में क्षेत्र के समस्त सम्मानित ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं, दैनिक चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों ने वाहनों से जुड़े पार्किंग, संचालन में आ रही कठिनाइयों, बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से बनी गंभीर ड्रेनेज समस्या को प्रमुखता से विधायक के संज्ञान में लाया। व्यापारियों ने बताया कि जलभराव एवं अव्यवस्थित नालियों के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित एवं व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके साथ हर संभव सहयोग और समर्थन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर श्री खीमानंद शर्मा, श्री इंदर भुटियानी, श्री मंसूर खान, श्री पंकज वोहरा, श्री नफीस अहमद, श्री चंद्रशेखर पांडेय, श्री चंद्रशेखर भट्ट, श्री शंकर भुटियानी, श्री इमरान, श्री संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अन्य सम्मानित ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]