Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस कान्फ्रेस कर सरकार पर लगाए यह आरोप

Haldwani news नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने uksssc मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है… हल्द्वानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार देना केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन प्रदेश में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।

यशपाल आर्य ने कहा कि uksssc मामले को लेकर सरकार 2 दिन का विशेष सत्र बुलाए जिससे इस मामले पर विस्तार से चर्चा हो सके, उन्होंने कहा कि अब सवाल तो इस बात का है कि एसटीएफ के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही क्या अंजाम तक पहुंचेगी ? जो बड़े लोग हैं क्या उनको एसटीएफ गिरफ्तार कर सकेगी ? यशपाल आर्य ने यह भी सवाल उठाया कि उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्र लेकर कई लोग नौकरी भी कर रहे हैं।

अगर सरकार की मंशा सही है तो इस मामले की सीबीआई जांच सरकार क्यों नहीं करा रही है, हरिद्वार में हुई जहरीली शराब से मौत के मामले में भी यशपाल आर्य ने सरकार को घेरा और कहा कि सरकार इस तरह के काम करने वालों पर कोई बड़ी कार्यवाही आखिर क्यों नहीं कर रही है इससे सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]