Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी जैसे कई अहम मामलों का किया समाधान…

हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे कई अहम मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी मनोज मनराल द्वारा कॉलोनी के गेट विवाद का मामला उठाया गया, जिसे आयुक्त ने तत्काल सुलझा दिया। वहीं, प्रदीप चंद जोशी की भूमि विक्रय संबंधी समस्या पर राजस्व विभाग को मौके पर जाकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। बाजपुर की राजप्रीत कौर की खतौनी संबंधी शिकायत पर भी राजस्व विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण में देरी को लेकर घुघु सिगड़ी के ग्राम प्रधानों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की गई और संबंधित ठेकेदार को अगले सप्ताह उपस्थित होने को कहा गया।
इसके अलावा पंगोट-कुंजखरक मोटर मार्ग के सुधार, स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने, बैंक ऋण संबंधी समस्याओं और स्कूल परिसर में अतिक्रमण जैसे मामलों पर भी आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
खास तौर पर बैल पोखरा और रामपुर रोड क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध का मामला सामने आया, जिसमें Mount Litera Zee School के गेट से आवागमन बाधित होने की शिकायत मिली। इस पर आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए मार्ग से अवरोध और रैंप को तुरंत हटाने को कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]