Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पत्नी से पति ने की मारपीट, फिर खुद को किया मौत के हवाले…

Haldwani एक व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट करने के बाद फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी 45 वर्षीय आनन्द सिंह चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था।

बताया जा रहा है कि आज प्रातः वह 4 बजे उठा और बेवजह अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर परिवारजनों व आस-पास के लोगों ने किसी तरह महिला उसे आनन्द ‌के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। इस बीच घर पर मौजूद आनन्द ने पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी अस्पताल से लौटी तो आनन्द का शव फंदे में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]