Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस (वीडियो)

हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:16 बजे चंबल पुल रोड से चौफुला के बीच, बिष्ट हार्डवेयर के पास एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। साथ ही, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]