Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को हराकर महिला फुटबॉल फाइनल में बनाई जगह, अब ओडिशा से होगा मुकाबला

हल्द्वानी : 38वें राष्ट्रीय खेलों के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 6 फरवरी को हरियाणा और ओडिशा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। यह मुकाबला गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 6 बजे खेला जाएगा।सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की 20 नंबर जर्सी वाली खिलाड़ी ममता ने पहले हाफ में दो शानदार गोल दागे, जबकि 11 नंबर जर्सी वाली नेहा ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं, पश्चिम बंगाल की ओर से रंजीता ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।हरियाणा की स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी ममता, जिन्होंने सेमीफाइनल में दो गोल किए, ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार वे ओडिशा को हराकर खिताब जीतेंगी, क्योंकि लीग चरण में हरियाणा को ओडिशा से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम की कप्तान संजू ने कहा कि पहली बार हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम ने नेशनल गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर फाइनल के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 6 फरवरी को होने वाले फाइनल में कौन सी टीम विजेता बनती है—हरियाणा, जो शानदार फॉर्म में है, या ओडिशा, जिसने लीग मैच में हरियाणा को हराया था।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]