Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – हल्द्वानी (रेलवे अतिक्रमण) महिलाओं ने शांति पूर्वक मांगी दुआ…हल्द्वानी –

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र के 78 एकड़ रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटना है लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ स्थानीय लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं जहां 5 जनवरी को सुनवाई होनी है लेकिन इससे पहले अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन जारी हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आज बनभूलपुरा क्षेत्र के सड़कों में उतर कर जमकर प्रदर्शन करते हुए ऊपर वाले से दुआ मांगी कि उनकी आशियाने को नहीं उजड़ा जाए इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सड़कों पर बैठी हुई नजर आई। महिलाएं और बच्चे रो रो कर अपनी व्यथा को सुना कर सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनको उजाड़ने से पहले उनका विस्थापन किया जाए।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र से करीब 78 हेक्टेयर भूमि पर बसे 4365 अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराई जानी है भूमि खाली कराने के लिए रेलवे और जिला प्रशासनर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अतिक्रमण हटाने के लिए भारी फोर्स भी हल्द्वानी पहुंच गई है वहीं रेलवे अपनी स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। अतिक्रमण क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किए गए हैं जिससे कि किसी तरह का कोई माहौल खराब ना हो। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आशियाने उजाड़ने से करीब 60000 से अधिक लोग बेघर हो जाएंगे। उनका कहना है कि पिछले कई दशकों से वह यहां पर रह रहे हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनके आशियाने को उजाड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]