उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : पूर्व पार्षद राधा आर्य ने इस मामले को लेकर पुलिस को दी तहरीर…
सेवा में,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय,
क्रोताली हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल, उत्तराखंड।
विषयः जातिसूचक शब्दों द्वारा अपमानित करने, सार्वजनिक रूप से उत्पीड़न एवं मानसिक आघात पहुँचाने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राधा आर्या, निवासी राजेंद्र नगर, वार्ड नंबर 12, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक सक्रिय कार्यकर्ता हूँ। मैं पूर्व में पार्षद रह चुकी हूँ, यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हूँ तथा वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हल्द्वानी महानगर समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं।
दिनांक 16/02/2026को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “राजभवन घेराव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु मैं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थी। उक्त कार्यक्रम के दौरान मधु सांगुडी, निवासी हीरानगर हल्द्वानी जो महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष हैं, द्वारा राजीव भवन कॉग्रेस कार्यालय देहरादून के बाहर सार्वजनिक रूप से मेरे साथ अत्यंत अपमानजनक एवं अभद्र व्यवहार किया गया।
उन्होंने मेरे प्रति निम्नलिखित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया-
“तुम्हारी औकात नहीं है यहाँ खड़े होने की, और फ़ोटो खिंचवाने की अपनी हैसियत और अपनी औकात से
बाहर मत जाओ।”
“तुम लोगों की औकात ज्यादा बढ़ गई है।”
“जब तक तुम लोगों के पीछे झाड़ नहीं बंधेगी तब तक तुम लोगों औकात में नहीं आओगे।”
इस तरह के जाती सूचक शब्द बोल कर, सार्वजनिक रूप रूप से अपमानित किया, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची तथा मुझे गंभीर मानसिक आघात हुआ। यह कृत्य जानबूझकर सार्वजनिक स्थान पर मेरी जाति के आधार पर अपमानित करने एवं प्रताड़ित करने की श्रेणी में आता है।
अतः आपसे निवेदन है कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिसम्मत कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें।
मैं जाँच में पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर हूँ।
दिनांक: 17/02/2026
धन्यवाद। भवदीया,
17/2/26
राधा आर्या पूर्व पार्षद वार्ड 12 पताः राजेंद्र नगर, वार्ड नंबर 12, हल्द्वानी, नैनीताल मोबाइल नंबर: 9719680808/9536295362





