Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इस शराब भट्टी में नकली नोटों को ऐसे खपाया जा रहा था, पुलिस ने नकली नोटों के साथ पकड़ा रंगे हाथ।

Haldwani- मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने देसी शराब के ठेके में शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों को दिए जा रहे नकली नोट को पुलिस ने पकड़ा है, पुलिस ने 10 रुपये के नकली नोट पकड़े है, करीब 220 रुपये है, बताया जा रहा हैं इस संबंध में पुलिस ने नोट अपने पास पकड़ लिए हैं और देसी भट्टी में काम करने वाले कर्मचारी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

जबकि शराब भट्टी के मालिक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिये चौकी बुलाया है, पहले भी इस भट्टी में 10 और 20 रुपये के छोटे नोट ग्राहकों के साथ चलाए जा चुके हैं, फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है, हम आपको बता दें कि शराब भट्टी के मालिक की हल्द्वानी में दो जगह और दुकानें हैं।

ऐसे में वहां की पुलिस जांच करने बात कह रही है। कुल मिलाकर देखने वाली बात यही है कि देसी शराब भट्टी मालिक व वहा कार्यरत कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]