Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश…

हल्द्वानी : कैम्प कार्यालय में सोमवार को राजस्व कर, संग्रह, प्रवर्तन कार्यों आदि कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने और स्टाम्प व आबकारी वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नहीं होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

   *जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा उनके पटलों का स्थलीय निरीक्षण शीघ्र ही किया जायेगा।*
  जिलाधिकारी ने अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम, शिक्षा विभाग, अभियोजन विभाग और समाज कल्याण विभाग को पॉक्सो एवं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके। 
 *जिलाधिकारी ने तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण,संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिये ताकि आमजनता को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई कर निस्तारण के भी निर्देश दिये।* 
  *बैठक में विगत दिवस आंधी तूफान के कारण वृक्ष गिरने से रामनगर कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के वनग्राम रिंगोडा निवासी कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के निर्देश उपजिलाधिकारी रामनगर को दिये।* 
   उन्होंने कहा आंधी-तूफान से किसानों को फसलों का जो भी नुकसान हुआ है सभी उपजिलाधिकारी आंकलन कर फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने निर्देश सभी परगना मजिस्ट्रेट को दिये साथ ही उन्होंने कहा तेज हवा व बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूपीसीएल विभाग के अधिकारियों को झूलते विद्युत तारों को भी शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, प्रमोद कुमार,मोनिका,बीसी पंत,रेखा कोहली,प्रमोद कुमार के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]