Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अतिक्रमण पर सख्त हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, दिए निर्देश (वीडियो)

हल्द्वानी: लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के मामलों को लेकर ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अपनाया है। जनसुनवाई के दौरान सामने आई शिकायतों में अतिक्रमण प्रमुख मुद्दा रहा, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में एक बुजुर्ग ने सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“सार्वजनिक भूमि और रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

जिलाधिकारी ने नगर निकाय और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चिन्हित स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें और आमजन को अनावश्यक परेशान न होने दें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]