Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता, दुल्हन का भाई पहुंचा थाने, मुकदमा हुआ दर्ज

Haldwani news हल्द्वानी में एक युवक ने एक परिवार पर दहेज में बाइक की डिमांड पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। परिवार पर गाली गलौज व धमकाने का आरोप भी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नं 31 पप्पू का बगीचा, इन्द्रानगर में रहने वाले एक युवक ने कहा है कि उसकी बहन का रिश्ता गफूरबस्ती निवासी आमिर पुत्र स्व. मेहबूब के साथ तय हुआ।

इस पर सगाई की रस्म भी पूरी कर ली गई और 18 सितम्बर को शादी होना तय हुआ। आरोप है कि इसके बाद अगस्त माह में आमिर की भाभी शबीना का उसे फोन आया और दहेज में दो लाख की नगदी व एक मोटर साइकिल देने की डिमांड रखी। साथ ही यह भी कहा कि यदि दहेज की डिमांड पूरी नहीं की गई तो बारात नहीं लाई जाएगी। इस पर उसने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया और असमर्थता जताई।

आरोप है कि आमिर के परिवारजन इस पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]