Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लगातार बारिश ने पहाड़ो में बढ़ाई ठंड, बारिश प्रभावित इलाकों में आपूर्ति को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने दिए यह निर्देश

Haldwani news पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है, पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों में ठंड ने दस्तक दे दी है, तापमान लुढ़क चुका है, लगातार हो रही बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर 25000 क्यूसेक के पास पहुंच गया है,

जिसके बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, बारिश के चलते नैनीताल जिले में अब तक 62 सड़कें बंद हैं, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मुताबिक कुमाऊं मंडल में ज्यादातर हाईवे खुले हुए हैं… आदि कैलाश यात्रा के कुछ यात्रियों को पिथौरागढ़ में अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है,

कुमाऊं मंडल के सभी जिला अधिकारियों को बारिश से प्रभावित इलाकों में बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वही कुमाऊं मण्डल के सभी जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्तक रहने के निर्देश हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]