Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत ने CSC सेंटर में मारा छापा, दस्तावेज़ लेखक फैजान फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए पकड़ा गया

हल्द्वानी: तहसील में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का बड़ा मामला सामने आया है। कुमाऊं कमिश्नर डॉ. दीपक रावत ने देर शाम सीएससी सेंटर बनभूलपुरा में छापा मारकर दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी को फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस शिकायत के आधार पर हुई जो बरेली निवासी रईस अहमद ने कमिश्नर के जनता दरबार में की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके नाम से किसी और व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि यह फर्जी प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी द्वारा बनाया गया था।

छापे के दौरान कमिश्नर को कई ऐसे दस्तावेज़ मिले जो अन्य व्यक्तियों के नाम पर थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेज़ बनाते समय दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबरों का भी दुरुपयोग किया गया है।

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह कार्यवाही काफी समय से चल रहे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ है। उन्होंने तहसील प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी तहसीलों को आदेश दिया गया है कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज़ पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]