उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल अवेयरनैस रन फॉर ड्रग फ्री उत्तराखंड कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…
डीएम नैनीताल के कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:30 बजे हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित अवेयरनैस रन फॉर ड्रग फ्री उत्तराखंड कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री आयोजन स्थल से प्रस्थान कर प्रातः 7:35 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।





