उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रभावितों के लिए PM आवास योजना कैंप का समापन, जमा हुए 6900 आवेदन
हल्द्वानी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप का आज अंतिम दिन रहा। यह कैंप 20 मार्च से 6 स्थानों पर संचालित किया गया था। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 6900 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, जबकि 8000 से अधिक फॉर्म वितरित किए गए थे। सभी जमा फॉर्मों की अब स्क्रूटनी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन जमा नहीं किए हैं, उनके लिए दो और चार अप्रैल को नगर निगम में विशेष विंडो खोली जाएगी, जहां केवल फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,एसडीएम प्रमोद कुमार,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल समेत अन्य सभी स्टाफ के सहयोग से यह पूरा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।





