Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आख़िर किसके संरक्षण में खुदने लगा दमूवाढूंगा, भू-माफियाओं ने विशालकाय हरे पेड़ो को किया धरासाई (वीडियो)

हल्द्वानी में इन दिनों खनन माफिया लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं। खनन माफियाओं को वन विभाग, प्रशासन और पुलिस का कोई डर नहीं है, वह खुलेआम अवैध खनन करने के साथ ही विशालकाय हरे पेड़ों को भी जड़ से उखाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

ताजा मामला हल्द्वानी दमूवाढूंगा क्षेत्र के हल्दीखाल का है, जहां पर वन विभाग की भूमि पर कुछ प्रॉपर्टी डीलर अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने का कार्य कर रहे है। साथ ही अवैध खनन कर रहे हैं, साथ ही उनके द्वारा वन विभाग की भूमि पर बड़े विशालकाय बरगद के पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया गया है, जिसकी भनक वन विभाग और प्रशासन तक को नहीं है।

लगातार इन बेखौफ प्रॉपर्टी डीलरों के हौसले बुलंद है, जिसके चलते वह अवैध खनन तो कर ही रहे हैं, साथ ही वन विभाग के बड़े पेड़ों को भी काटकर वन विभाग, प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर दमूवाढूंगा क्षेत्र में किसके संरक्षण में प्रॉपर्टी डीलर इस तरह के कारनामों को अंजाम दे रहें हैं। क्योंकि बिना राजनीतिक और वन महकमें के संरक्षण के बिना इस तरह के कारनामों को अंजाम नहीं दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]