Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बढ़ती ठंड को लेकर प्रशासन सक्रिय, एडीएम व नगर आयुक्त ने किया अलावों का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

हल्द्वानी में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शहर भर में नगर निगम द्वारा जलाए गए अलावों का एडीएम विवेक राय और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न भीड़भाड़ वाले और प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। एडीएम विवेक राय ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत शहर के चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इसके अलावा रैन बसेरों में भी निराश्रित और बेघर लोगों के ठहरने, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि ठंड के पूरे सीजन में अलाव, कंबल वितरण और रैन बसेरों की व्यवस्था लगातार जारी रखी जाए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]