Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवाओं के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट व सिविल सेवा की तैयारी के लिए फ्री ट्रेनिंग

हल्द्वानी: प्रोफेशनल एजुकेशन और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाले ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट और सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसका उदाहरण यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा मिनल नेगी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया। टिहरी जिले के डोबरा महड़ गांव के एक शिक्षक की बेटी मिनल ने सीमित संसाधनों के बावजूद ऑनलाइन तैयारी कर यह सफलता हासिल की, जो राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ. घनशाला ने बताया कि इसी प्रेरणा से ग्राफिक एरा ने देहरादून और हल्द्वानी में सिविल सेवा की तैयारी के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाएगा।
इसके साथ ही होटल उद्योग में बिना प्रशिक्षण के काम करने वाले युवाओं को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट कोर्स भी शुरू किया जाएगा। यह कोर्स देहरादून और हल्द्वानी में आयोजित होगा और इसमें इंडस्ट्री ट्रेनिंग भी शामिल होगी, जिससे प्रशिक्षित युवा होटल उद्योग में बेहतर स्तर से अपने करियर की शुरुआत कर सकेंगे।
डॉ. घनशाला ने बताया कि आर्थिक कारणों से तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स भी निशुल्क कराए जाएंगे। देहरादून और भीमताल में संचालित इन कोर्सों में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं। चयनित छात्रों को केवल अपनी आवासीय व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
पत्रकार वार्ता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनोज लोहानी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल ए. के. नायर, डॉ. हिमानी सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]