उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए गोविंद बिष्ट…
हल्द्वानी सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में गोविंद बिष्ट अध्यक्ष बन गए हैं, कल हुए चुनाव में गोविंद बिष्ट ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल करते हुए वर्तमान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत को 696 से अधिक मतों से हरा दिया है और वह अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं गोविंद बिष्ट हल्द्वानी के सीनियर वकीलों में से एक हैं जो लगातार जरूरतमंदों के लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी भी करते हैं, चुनाव जीतने के बाद गोविंद बिष्ट ने बताया और सभी वकीलों को साथ लेकर चलते हुए हल्द्वानी बार एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए बेहतर काम करेंगे।





