Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ दौरे से पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, इस तारीख तक लग सकता है दौरा…

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋषिकेश दौरा 2 अक्टूबर या 7 अक्टूबर को हो सकता है। इस दौरान पीएम एम्स से देश भर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन कर सकते है, इस दौरान पीएम ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का भी निरीक्षण कर सकते है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। वहीं 2022 के चुनाव को लेकर अब बीजेपी की ओर से शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 या 7 अक्टूबर से पहले केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे केदारनाथ में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही पीएम शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि 16 सितंबर को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान वे प्रदेश के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड में 2022 को विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

वहीं बीजेपी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया, “पीएम मोदी 7 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।” अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की केदारनाथ में यह दूसरी यात्रा होगी। आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ धाम गए थे। इसके पहले 2017 में वह मई और अक्टूबर में भी दो बार केदारनाथ धाम के दरवाजे खुलने और बंद होने के समय दर्शन करने गए थे। बता दें कि दिवाली के बाद अगले छह महीने तक केदारनाथ भक्तों के लिए बंद रहेगा।

दरअसल उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है। अक्टूबर माह में ही उत्तराखंड में भाजपा सरकार ‘शहीद सम्मान यात्रा’ का आयोजन कर रही है।  ये यात्रा राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आयोजित की जाएगी। पार्टी यात्रा के माध्यम से राज्य के हर गांव में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में रहेगी।

बता दें कि 16 सितंबर को नैनीताल उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर रोक हटा दी थी। साथ ही कहा था तीर्थयात्रा के लिए COVID की नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोग जिन्हें कोरोना की दोनों डोज लगी है, वे ही तीर्थयात्रा कर पाएंगे। जिसके बाद राज्य सरकार ने कोरोना की शर्तों के साथ चार धाम यात्रा की मंजूरी दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]