उत्तराखण्ड
रामनगर : बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने सीएम पुष्कर धामी को सड़कों की समस्याओं से कराया अवगत…
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड राकेश नैनवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की व रामनगर की सड़कों से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए अतिशीघ्र बनवाने का आग्रह किया।जिसमें
1।छोई मुख्य मार्ग से ,हनुमान धाम, नाथुपुर तक जाने वाली रोड का निर्माण।
2।पाटकोट चौराहे से दक्षिणी पाटकोट तक रोड निर्माण।
3।नेशनल हाइवे 309 काशीपुर से हलदुवा तक रोड निर्माण।
4।रामनगर के विद्युतीकरण से छूटे गांव सुंदरखाल, टेड़ा खत्ता, रिंगोडा खत्ता व आमडण्डा खत्ता में बिजली उपलब्ध करवाने के लिये निर्देशित करने का आग्रह पत्र दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
साथ ही कल रिंगोडा में पेड़ गिरने से 11 वर्षीय बालक की मृत्यु व आँधी से हुए नुकसान से भी अवगत कराया।।।।





