Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मंत्री हेमंत द्विवेदी नेतृत्व में ऐसे मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस

जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के मौके पर पूरे उत्तराखंड में भाजपा द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वही हल्द्वानी में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के मौके पर उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

इस मौके पर हल्द्वानी में वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को याद करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साकार करके दिखाया है, कश्मीर से धारा 370 हटा कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है। ऐसे में पार्टी का हर कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए गए रास्तों और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प ले रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]