Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: संविधान सम्मान बाइक रैली पर पूर्व पार्षद राधा आर्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ‘पिन्नू’ ने की भव्य फूलों की वर्षा

हल्द्वानी: भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व “संविधान सम्मान बाइक रैली” का भव्य आयोजन किया गया। भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई, इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। तिकोनिया चौराहे पर पूर्व पार्षद राधा आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार उर्फ ‘पिनू’, कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंदिर पाल आर्या और अन्य लोगों ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई,पुष्प वर्षा में शहर विधायक सुमित हृदयेश भी शामिल रहे जिन्होंने रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की,रैली मे प्रतिभाग करने वाले लोग हाथों में तिरंगा और संविधान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर पूरे शहर में निकले। “संविधान का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और बाबा साहेब के आदर्शों को समाज तक पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]