उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने थामा कांग्रेस का दामन…
हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया है, आज बैठक के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है जिसमें मुख्य रूप से हल्द्वानी नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है उन्होंने कहा कांग्रेस की रीति और नीतियों से वह काफी प्रभावित है और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके वो आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।





