Connect with us

उत्तराखण्ड

इस वजह से अचानक पेड़ पर चढ़ गई महिला, अब उतारने में पुलिस और प्रशासन के फूले हाथ-पाँव…


अक्सर अपनी माँगो को मनवाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं, लेकिन एक अनोखा प्रदर्शन देहरादून में आज लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल प्रदर्शन करने का ये तरीका यहाँ प्रशासन और पुलिस कर्मचारियों के लिए परेशानी की वजह बन हुआ है।

देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर आज सुबह एक महिला राज्य आंदोलनकारी पेड़ पर चढ़ गईं। इस दौरान महिला ने छूटे आंदोलकारियों को चिह्नित करने और दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी नहीं किए जाने तक महिला पेड़ से उतरने को लेकर मना ही जताने लगी। जिसके बाद लोगों की ओर से उसे कई बार समझाया गया लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही।

वहीं महिला के पेड़ पर चढ़ते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने में जुटे हैं। वहीं कुछ आंदोलनकारी छतों पर भी चढ़े हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]