Connect with us

उत्तराखण्ड

इस वजह से सास ने अपनी ही बहु के खिलाफ किया मुकदमा, अब पुलिस कर रही छानबीन…

यहाँ एक महिला ने अपनी बहु पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस को सौंपी तहरीर में सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी इन्द्रा बिष्ट पत्नी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में भटलानी कोटाबाग स्थित मायके में रह रही उसकी पुत्रवधू रेखा बिष्ट, 27 अप्रैल को शादी के बाद उसके पुत्र स्व. सुमित बिष्ट को प्रताड़ित करती रही।

इस दौरान पीड़ित सास ने कहा कि आये दिन वह उसके बेटे के साथ मारपीट करती रही और झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती रही। कई बार उसने उसके पुत्र को अपनी मां व भाई के हाथों भी पिटवाया। आरोप है कि बीती 16 मई को उसकी पुत्रवधू ने पुत्र के साथ इस कदर मारपीट की कि उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली।

इस दौरान महिला ने पुलिस से आरोपी बहु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बहु के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले में जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]