Connect with us

उत्तराखण्ड

पहली बार ऑनलाइन होंगे नैनीताल के ऐतिहासिक बोट हाउस क्लब के चुनाव 3600 सदस्य करेंगे वोट, इन्होंने पेश की दावेदारी…

Nainital news- नैनीताल के ऐतिहासिक बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए सदस्यों का चुनाव पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है। 21 से 23 सितंबर को ऑनलाइन और 24 सितंबर को होने वाली आम वार्षिक बैठक में ऑफलाइन चुनाव होगा। इसके बाद 25 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 18 ने दावेदारी पेश की है। चुनाव अधिकारी रजत टंडन व गोपला कृष्ण वर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा।

बोट हाउस क्लब के प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि 18 लोगों ने आवेदन किए हैं। आम वार्षिक बैठक के बाद शाम तीन से रात नौ बजे तक ऑफलाइन तरीके से मतदान किया जाएगा। अगले दिन 25 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया कि इस बार ऑनलाइन माध्यम से भी वोट किए जाएंगे, जिससे जो सदस्य बैठक में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें भी वोट करने का मौका मिल सके। बताया कि वर्तमान में 3600 सदस्य पंजीकृत हैं। चुनाव के बाद चयनित नौ कार्यकारिणी में से उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का चुनाव किया जाएगा।

ये हैं दावेदार…
अखिल कुमार साह, प्रो. अरुण कुमार शर्मा, चौधरी धीर सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, इंद्रपाल सिंह, जसविंदर सिंह सूरी, जितेद्र सिंह शर्मा, मोहन चंद्र पांडे, मुकुंद प्रसाद, नसीम ए खान, पंकज जयसवाल, राजेंद्र कुमार कर्नाटक, सईद मुस्तफा शेरवानी, शैलेंद्र सिंह चौहान, शोएब अहमद, सुमित जेठी, विजय चंद्र साह, विशाल विनायक…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]