उत्तराखण्ड
रामनगर : भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के बाद पहुंची लाईट तो खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के बाद पहुंची लाईट तो खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
आज नैनीताल विधानसभा के गोरिया देव् ग्राम के तोक ग्वाल देव् में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के द्वारा सांसद नैनीताल ऊधमसिंह नगर आदरणीय अजय भट्ट जी के माध्यम से सांसद निधि के द्वारा श्री भूपाल सिंह नेगी जी,गोबिंद सिंह नेगी जी,राम सिंह नेगी जी के निवास पर लाईट बिषम परिस्थितियों में पहुँच गई।राकेश नैनवाल स्वयं 5 किमी पैदल चल कर ग्रामीणों के बीच तकरीबन 3 घण्टे में पहाड़ी में चढ़कर पहुँचे, काफी चढाई थी,पर संकल्प ले लिया था,लाईट पहुँचेगी व मैं स्वयं आऊँगा, इसलिए आज सुबह जाकर अभी शाम को लौटना हुवा।सभी परिवार बेहद खुश हैं,साथ ही ग्रामीणों को रोड घर तक पहुँचाने का विश्वास भी दिलाया।राकेश नैनवाल ने बताया कि रोड के लिये भी सांसद महोदय से वार्ता कर सांसद निधि दिलवाई जायेगी।
इस दौरान पूर्व प्रधान भाई राजू नेगी जी का बिशेष सहयोग रहा,सरपंच भाई बालम नेगी जी,किसान मोर्चा कार्यकर्ता ललित नेगी जी,वरिष्ठ नेता हरीश बेलवाल जी,पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत जी,बिजली विभाग के ए ई श्री पाठक जी,श्री चन्दन जलाल जी का आभार व ग्रामीण मौजूद रहे।।।।।





