Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट एवं नशा मुक्ति चेतना संघ द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड रन फॉर अवेयरनेस का किया गया आयोजन…

हल्द्वानी : कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट एवं नशा मुक्ति चेतना संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड -सशक्त उत्तराखंड ’ जनआंदोलन का ऐतिहासिक सफल आयोजन हल्द्वानी में आज प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी, डॉ स्वामी रामेश्वरानन्द हरि निर्मल अखाडा पुष्कर एवं डॉ हरीश सिंह रौतेला जी की गरिमामय उपस्थिति में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ जनआंदोलन का शुभारंभ कार्यक्रम अत्यंत भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मा.मुख्यमंत्री जी ने 4000 से अधिक उपस्थित छात्रों एवं युवाओं से सीधे संवाद स्थापित किया और सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उनके प्रेरक संदेश ने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया।आयोजन के अंतर्गत लगभग 5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर National Service Scheme (NSS), National Cadet Corps (NCC), स्काउट्स एवं पुलिस बल द्वारा सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं सुरक्षा सुनिश्चित की गई। कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हुआ।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, मेयर श्री गजराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजनकर्ता – कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट (संक्षिप्त परिचय):वर्ष 2024 में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट उत्तराखंड की चार प्रमुख चुनौतियों—पलायन, नशा, सांस्कृतिक परिवर्तन एवं पारंपरिक व्यवसायों के लोप—के समाधान हेतु कार्यरत है। ट्रस्ट का मूल मंत्र “कर्म ही धर्म, सेवा ही सनातन” है, जो “नशा हटाओ–काम लगाओ” एवं “पलायन रोको–संस्कृति बचाओ” की विचारधारा पर आधारित है।नशा मुक्ति चेतना संघ,उत्तराखंड इकाई स्कूल/कॉलेज जागरूकता, नशा मुक्ति सेमिनार, मेडिकल कैंप एवं नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ना। तथा नवयुवकों को नशा छोड़ने में सहायता करना है.कर्मनिष्ठ सनातन :- छोटे व्यवसायियों को सहयोग, गाँवों में स्वरोजगार मॉडल, गौसेवा एवं जरूरतमंद मरीजों को दवा सहायता।दोनों यूनिट एक-दूसरे की पूरक हैं—नशा मुक्त युवाओं को रोजगार देकर पुनः नशे से बचाना तथा गाँवों में आजीविका सृजन से पलायन व सांस्कृतिक क्षरण रोकना।आयोजन समिति एवं पदाधिकारी:इस सफल आयोजन में संरक्षक श्री नीरज शारदा, अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल,नशा मुक्ति चेतना संघ के संरक्षक श्री जसबीर सिंह, प्रान्त संयोजक श्री अशोक पाल, सह-संयोजक श्री राजेश अग्रवाल, महिला संयोजक श्रीमती मालती गर्ग एवं श्रीमती योगिता पाल सहित आयोजन समिति के सदस्य—राहुल वार्ष्णेय, जोगेंद्र रौतेला (पूर्व मेयर), मनोज डागा, सुनील शारदा, अशोक पाल, दीपक माहेश्वरी,दीपक जोशी,जितेंद्र साहनी, हरि मोहन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विशेष रूप से श्री श्याम अग्रवाल जी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।यह आयोजन उत्तराखंड को नशा मुक्त, स्वावलंबी एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन का प्रारंभ है। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे समयदान, कौशलदान, संसाधनदान एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग के माध्यम से जुड़कर “10,000 शपथ, 50 स्कूल एवं कॉलेज में जागरूकता अभियान एवं नशा मुक्ति की शपथ , 6 गावों को इस पुनीत कार्य के लिए गोद लिया है “नशा मुक्त युवा + स्वावलंबी गाँव = सशक्त उत्तराखंड”— समाप्त —

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]