Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: RTO ऑफिस में DM का छापा, दलाल हुए फरार, दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की। डीएम की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर से दलाल फरार हो गए।
डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट व आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके,इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]