उत्तराखण्ड
गैरसैंण: धारे का पानी पीते दिखे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है, जहां से कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन्हीं के बीच एक सुखद तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी की है। दरअसल, गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान बंशीधर तिवारी पत्रकारों को सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे। इसी दौरान वे पहाड़ के धारे का पानी पीते हुए नजर आए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राज्य भर के पत्रकारों, नौकरशाहों सहित आम लोगों द्वारा इसकी खूब सराहना की जा रही है।बेहद सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले बंशीधर तिवारी हमेशा पहाड़ के विकास और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में पहाड़ के धारे का पानी पीते हुए उनकी यह तस्वीर पहाड़ के प्रति उनके प्रेम और लगाव को भी दर्शाती है।





