Connect with us

उत्तराखण्ड

क्या उत्तराखण्ड पुलिस का हुआ इक़बाल खत्म… पुलिस के सामने ही हंगामा देखिए वीडियो।

राज्य में कानून व्यवस्था के नंबर एक होने के दावे तो करते है हकीकत कुछ अलग ही है। उत्तराखंड में अभी अनलॉक नही हुआ है, कोविड कर्फ्यू में ही पुलिस कमजोर नजर आ रही है। रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्ता के साथ पुलिस का चालान विवाद फिर हरियाणा के पर्यटकों का उत्पात मारपीट के बाद अब मसूरी में सड़क से लेकर चौकी के भीतर हुई उत्पात की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये है। एक मास्क न लगाने पर विधायक जी का चालान कट गया। वहीं मसूरी में सडक से लेकर पुलिस चौकी में उत्पाती युवकों ने पुलिस के समक्ष ही जमकर उत्पात मचाते हुये बिना मास्क पहने मनमानी की है। पुलिस के सामने ही मारपीट करने के अलावा पुलिस को ही उत्पातियो ने ललकारा मामले में क्या निर्णय़ निकला या क्या कार्रवाई हुई ये तो स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन सोशल मीडिया में ये वीडियो दून पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। जानकारी के मुताबिक एक मैैकेनिक और युवकों का कुछ विवाद हुआ इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची, फिर सड़क से शुरु हुआ हंगामा चौकी तक चलता रहा ह। ये घटना कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है, क्या अधिकारियों को इसका संज्ञान लेकर सख्त एक्शन सुनिश्चित करना चाहिये। क्या पुलिस की मौजूदगी में इतनी मनमानी मारपीट को इजाजत दी जा सकती है। पुलिस का इक़बाल खत्म होता नज़र आ रहा है, पुलिस के सामने अभद्रता के साथ साथ कई धमकियां दी जा रही थी… क्या इस मामले को गंभीरता से लेकर संज्ञान नही लेना चाहिए ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]