Connect with us

उत्तराखण्ड

धौलछीना: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

धौलछीना: बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन सीधे नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा और उसके परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल भेजा गया। वहीं, वाहन की हालत और मलबे को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर फंसे हो सकते हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]