Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: CM धामी के मार्गदर्शन एवं खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने रचा इतिहास, राजस्व लक्ष्य समय से पहले किया पूरा

देहरादून। खनन विभाग, उत्तराखण्ड ने राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सीएम पुष्कर धामी के मार्गदर्शन एवं खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निर्धारित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही हासिल कर लिया है।
वित्त विभाग द्वारा खनन विभाग को वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए ₹950 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। विभाग ने फरवरी 2026 तक ही ₹965 करोड़ का राजस्व अर्जित कर लक्ष्य को पार कर लिया है। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग ₹1100 करोड़ तक पहुंच सकता है।
खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में विभाग ने न केवल राजस्व बढ़ाने में सफलता पाई है, बल्कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। इसके लिए विभाग द्वारा लागू किए गए दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट MDTSS (Mining Digital Transformation & Surveillance System) और ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर बेहद कारगर साबित हुए हैं।
इन दोनों नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित Skoch Award 2025 के लिए भी चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए 28 मार्च को दिल्ली में खनन निदेशक राजपाल लेघा को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में भी विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹875 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹1041 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था, जो उस समय तक का सर्वाधिक था।
खनन निदेशक राजपाल लेघा ने कहा कि डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था को अपनाने से विभाग को अवैध खनन पर अंकुश लगाने और राजस्व बढ़ाने में बड़ी सफलता मिली है। भविष्य में भी विभाग इसी तरह नवाचार और सख्त निगरानी के माध्यम से राज्य के राजस्व को और सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]