Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : खराब मैनेजमेंट और घटिया पिच के चलते रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल हुआ शिफ्ट…

उत्तराखंड ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है लेकिन जश्न अधूरा है।
टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेल सकेगी । क्यों? क्योंकि BCCI ने मंगलवार को देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया और इसे मैच के लिए अनुपयुक्त पाया। खराब ड्रेनेज, कमजोर रखरखाव और घटिया पिच के चलते सेमीफाइनल अब उत्तर प्रदेश शिफ्ट हो रहा है – संभवतः लखनऊ या कानपुर में।

यह बड़ा झटका है। उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हराकर यह मुकाम हासिल किया था, और अब उनका सामना KL राहुल की अगुवाई वाली दमदार कर्नाटक टीम से है जिस से घरेलू मैदान पर खेलने से उन्हें असली फायदा मिलता।

लेकिन यह सिर्फ क्रिकेट की बात नहीं है। मेजबानी मिलती तो देश भर से क्रिकेट प्रेमी देहरादून आते, जिससे होटल और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता। लेकिन ग्राउंड के खराब रखरखाव ने राज्य को यह आर्थिक लाभ गंवा दिया।

CAU के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकारी स्टेडियम में निवेश की सख्त जरूरत है। वरना उत्तराखंड ऐसे मौके गंवाता रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]