Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी दंपत्ति ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया करवा चौथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री के साथ करवा चौथ व्रत का समापन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा “करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]