Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: एक बार फिर एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का मान,चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट प्रबंधन में मिलेगा राष्ट्रीय SKOCH अवार्ड

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लोकजीत सिंह को चारधाम यात्रा के बेहतर और सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित SKOCH Group अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित India Habitat Centre में आयोजित SKOCH के 106वें समिट में दिया जाएगा,लोकजीत सिंह इस उपलब्धि पर डीजीपी दीपम सेठ ने उन्हें बधाई दी है।
वर्ष 2024 की यात्रा में सामने आई चुनौतियों से सबक लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने IG रेंज के अंतर्गत विशेष कंट्रोल रूम गठित करने का निर्णय लिया था, जिसकी जिम्मेदारी लोकजीत सिंह को सौंपी गई। अल्प समय में कंट्रोल रूम स्थापित कर उन्होंने अपनी टीम के साथ व्यापक तैयारियां शुरू कीं। वर्ष 2025 की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करना शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे सिस्टमेटिक अप्रोच के साथ सफलतापूर्वक संभाला गया।
यात्रा के दौरान धराली आपदा में रेस्क्यू कार्यों का समन्वय, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा प्रबंधन की चुनौती तथा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों की निगरानी जैसे संवेदनशील मामलों को भी प्रभावी ढंग से हैंडल किया गया।
उल्लेखनीय है कि लोकजीत सिंह को इससे पहले वर्ष 2021 में कोविड प्रबंधन के लिए FICCI का Smart Policing Award तथा वर्ष 2024 में चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है। लगातार मिल रही इन उपलब्धियों से उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली, वर्तमान समय में लोकजीत सिंह एसपी ट्रैफिक देहरादून के पद पर कार्यरत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]