Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- भाजपा प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ उपचुनाव की जीत को बताया क्षेत्रवासियों की जीत

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत ने पार्टी और समर्थकों में उत्साह भर दिया है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5623 मतों से जीत दर्ज की, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने इस जीत को क्षेत्रवासियों की जीत करार देते हुए कहा कि मतदाताओं ने विकास कार्यों का समर्थन करते हुए भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अनिल बलूनी को दिया, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी को यह सफलता मिली है। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति इस चुनाव में जनता के सामने नहीं टिक सकी। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम साबित होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]