Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर : कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के पार्षद पुत्र पर जान लेवा हमला…

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के छोटे पुत्र और रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम अज्ञात तीन हमलावरों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुए विवाद में समझौते के लिए सौरव बेहड़ ट्रांजिट कैम्प कोतवाली जा रहे थे, जिससे पहले ही आवास विकास क्षेत्र में तीन नकाबपोश हमलावरों ने सौरभराज बेहड़ पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रुद्रपुर के नैनीताल रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों की टीम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस सहित राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए। आवास विकास चौकी पुलिस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]