Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: करोड़ों के फर्जीवाड़े में चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस के रडार पर कई प्रतिष्ठित लोग

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। आईजी कुमाऊँ के अनुसार धनंजय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष और तेज जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक धनंजय गिरी के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गहन जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी को विशेष जांच टीम (SIT) का प्रमुख नियुक्त किया गया है, ताकि सभी पहलुओं की समग्र जांच की जा सके।

आईजी कुमाऊँ ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही ठेकेदार धनंजय गिरी की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही आम जनता से आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने अपील की है कि धनंजय गिरी से जुड़े किसी भी कथित फर्जीवाड़े की जानकारी सीधे पुलिस को दें। सूत्रों के अनुसार मामले में धनंजय गिरी के संपर्क में रहे राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों समेत प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस के दरोगा, व्यापारी से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]