Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ट्रेन से कटकर कैंसर पीड़ित ने दे दी जान, दर्दनाक मौत से सहमा परिवार

हल्द्वानी में कैंसर की बीमारी से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है, राजपुरा क्षेत्र में रेल की पटरी के पास उनका शव मिला है, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने जानकारी देते बताया की मृतक का नाम जगदीश लाल गुलाटी हैं, जो धर्मपुरा बरेली रोड के रहने वाले हैं।

जिनकी उम्र 70 साल है और वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, ऐसे में आज उन्होंने काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस से कटकर अपनी जान दे दी है। पुलिस द्वारा परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और मौके पर परिजन भी पहुँच चुके हैं। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम हॉउस भेजने की तैयारी में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]